DefExpo 2022: हिंदुस्तान का शक्ति प्रदर्शन, डिफेंस एक्सपो में शामिल होंगे PM Modi
ABP News Bureau | 19 Oct 2022 10:26 AM (IST)

DefExpo 2022: गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का आगाज हो गया है. पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इस एक्सपो में रणनीतिक, सामरिक हथियार प्रणालियों, रक्षा उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन होगा. यह आयोजन का 12वां संस्करण है जो 'पथ से गौरव' विषय पर आयोजित किया गया है.