PM Modi Moscow Visit: आतंकवाद से लेकर तेल व्यापार तक के मुद्दों पर पीएम मोदी की पुतिन से बातचीत
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 Jul 2024 07:25 PM (IST)
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (8 जुलाई) को रूस के मॉस्को पहुंचे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. पीएम मोदी के स्वागत में रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनकी अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान कई अन्य नेता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे. यूक्रेन में संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहयोगात्मक भूमिका निभाना चाहता है.