ट्रेनी IPS अफसरों के साथ PM Modi का संवाद, कहा - वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी चुनौती है
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 01:17 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी' हैदराबाद में उपस्थित आईपीएस प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत की. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी चुनौती बन गई है. इसने अपराध को थानों, ज़िलों और राज्यों की सीमा से बाहर निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौती बना दिया है. इससे निपटने के लिए सरकार कई कदम उठा रही हैं.