PM Modi ने भारत को Silver मेडल दिलाने वाली Mirabai Chanu से की बात, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
ABP News Bureau | 24 Jul 2021 05:09 PM (IST)

टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है. भारत के लिए मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलोग्राम भार उठाया. क्लीन एंड जर्क में मीराबाई चानू में मीराबाई चानू ने 115 किलोग्राम का भार सफलतापूर्वक उठाया और वह भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब हुई. मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को ओलंपिक खेलों के इतिहास में दूसरा मेडल दिलाया है. वह भारत की ओर से वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं.