PM Modi अचानक पहुंचे श्री शीशगंज साहिब गुरुद्वारा, टेका मत्था
ABP News Bureau | 01 May 2021 10:29 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अचानक गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंच गए. गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में पूजा अर्चना की और मत्था टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बिना गुरुद्वारे का दौरा किया.