PM Modi ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, सोशल मीडिया पर बदली प्रोफाइल | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 Aug 2024 12:06 PM (IST)
ABP News: PM Modi Changed Profile Photo: भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (9 अगस्त 2024 ) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल फोटो अपडेट की. उन्होंने प्रोफाइल फोटो पर तिरंगे की फोटो लगाई है. प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने एक्स प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया है. यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने एक्स पेज पर प्रोफाइल फोटो में बदलाव करते हुए तिरंगा लगा दिया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, रविशंकर प्रसाद, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी प्रोफाइल फोटो बदली है.