'Mann Ki Baat' में बोले PM Modi- देश को खोखला करता है भ्रष्टाचार, कोशिश करने से पूरे होंगे सपने
ABP News Bureau | 30 Jan 2022 01:31 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कर रहे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी चीज़ हो जो किसी भी देश को खोखला कर सकता है. बाल पुरस्कारों पर पीएम मोदी ने कहा कि कोशिश करने से सभी सपने साकार हो जाते हैं. इस बार ये कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 11 बजे की जगह 11.30 बजे शुरू हुआ. प्रधानमंत्री का रेडियो संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को होता है और आज का कार्यक्रम साल 2022 का पहला कार्यक्रम है.