जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 17 Oct 2026 08:01 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने दीपके हिरासत में लिया था और अब उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है. दीपके को सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' अभियान के दौरान शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था. दिल्ली पुलिस ने दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई शुरू की है और उसका अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है. तो विपक्ष का आरोप है कि सत्ता के दम पर विरोध की आवाज को दबा नहीं सकती है.. सियासत और सत्ता की इस बहस से आगे बढ़कर जनता के बीच चलिए.. जो अब रोज-रोज के धरने प्रदर्शन से परेशान है...