BIMSTEC समिट में PM Modi ने कहा भारत 30 लाख डॉलर खर्च करने को तैयार
ABP News Bureau | 30 Mar 2022 11:39 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सात देशों के ‘बिम्सटेक’ समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. बिम्सटेक बिना पाकिस्तान के सात देशों का एक क्षेत्रीय समूह है. बिम्सटेक समिट में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिम्सटेक सेंटर फॉर वेदर को सक्रिय केंद्र बनाने के लिए भारत 30 लाख डॉलर खर्च करने को तैयार है. इसके लिए सबका सहयोग ज़रूरी है.