PM Modi का राजस्थान-मध्य प्रदेश का दौरा आज, दोनों राज्यों को देंगे करोड़ों रुपये की सौगात | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 02 Oct 2023 10:45 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान वह दोनों ही राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. पीएम मोदी राजस्थान को लगभग 7000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि दोनों राज्यों में इस साल चुनाव हैं.