PM Modi के अमेरिकी दौरे से भारत को कितना फायदा कितना नुकसान ?
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 10:58 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा खत्म हो गया... ये एक संपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात थी... 90 घंटे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत के मंच से अपने मन की बात की भी कही.. और दुनिया को भारत का मतलब भी समझाया... उन्होंने पाकिस्तान और चीन का बिना नाम लिए ही कड़ा संदेश दिया.. दुनिया को बता दिया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के हालात का फायदा उठाकर आतंकवाद फैलाएगा और चीन की नजर अब दुनिया के समंदरों पर भी है...