Independence Day: 7 साल.. PM Modi के भाषण बेमिसाल | मातृभूमि | 14.08.2021
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 05:44 PM (IST)

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने जितनी बार भाषण दिए, कमोबेश लाल किले की दीवारों में एहसास हर बार नए भारत का ही भरा गया है. कल सुबह जब देश आजादी के जश्न में सराबोर होगा तो प्रधानमंत्री मोदी 8वीं बार लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे. और तब सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की निगाहें इस बात ही रहेगी कि प्रधानमंत्री इस बार क्या बोलेंगे...लेकिन वक्त के तकाजे और तराजू आज ये तोलना भी जरूरी हो जाता है कि आखिर पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से क्या कहा और पिछले 8 सालों में उस कहे से क्या कुछ बदल गया?