नेशनल डॉक्टर्स डे पर PM मोदी ने कहा - Corona को हराएगा भारत | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 08:23 PM (IST)

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्यूनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ सालों में दिन-रात मेहनत करके एक मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने 'देवदूत' बनकर कोरोना काल में लोगों की जान बचाई है. पीएम मोदी ने कहा कि इस महामारी के दौरान डॉक्टरों ने लाखों जीवन बचाए हैं, डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप करते हैं.