Mann Ki Baat : कार्यक्रम में बोले PM Modi - सत्ता नहीं, सेवा में रहना चाहता हूं, मैं सिर्फ जनता का हूं सेवक
ABP News Bureau | 28 Nov 2021 12:06 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो संबोधन है. इस बार उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, 'सत्ता नहीं, सेवा में रहना चाहता हूं, मैं सिर्फ जनता का सेवक हूं.'