✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

हलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को PM Modi की खुली चेतावनी

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  24 Apr 2025 10:55 PM (IST)
ABP News

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और कई लोग हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं थीं. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए. पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इससे कुछ देर पहले, गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन की बैसरन घाटी की ओर रवाना हुए. यह घटना ऐसे समय हुई है जब वर्षों तक आतंकवाद से जूझने के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है. इसके अलावा, 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है. देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं. एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • हलगाम आतंकी हमले के आतंकियों को PM Modi की खुली चेतावनी

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.