जम्मू कश्मीर को लेकर कल पीएम मोदी की बैठक, जानिए कौन होंगे शामिल..क्या होगी चर्चा?
ABP News Bureau | 23 Jun 2021 09:26 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर की राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 24 जून को होने वाली मीटिंग के लिए कुछ नेता दिल्ली में है तो ज्यादातर नेताओं के आज दिल्ली पहुंचने की खबर है. नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, गुलाम अहमद मीर पहले से ही दिल्ली में मौजूद है, जबकि नेशनल कांफ्रेस के फारूख अब्दुल्ला के 24 जून को दिल्ली पहुंचने की सूचना है.