Ayodhya पर आज होगी PM Modi की बड़ी बैठक
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 07:52 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जुड़ेंगे. पीएम मोदी समीक्षा बैठक में अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे, साथ ही अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे. बैठक सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी.