Mann Ki Baat में बोले PM Modi- 'बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है आज का युवा'
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 02:23 PM (IST)

आज अगस्त महीने का आखिरी रविवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया. पीएम मोदी ने कहा, आप कल्पना कर सकते हैं मेजर ध्यानचंद जी के दिल पर, उनकी आत्मा पर, वो जहां होंगे, वहां, कितनी प्रसन्नता होती होगी.