Mann Ki Baat: PM Modi बोले- वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में ना आएं
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 01:03 PM (IST)
पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के 76 वे एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, 'आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं. जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है. कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान (दूसरी लहर) ने देश को झकझोर दिया है.'