Mann Ki Baat में PM Modi ने दिवंगत MIlkha Singh को किया याद, आखिरी बातचीत का किया जिक्र
ABP News Bureau | 27 Jun 2021 01:03 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वीं बार देश को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत ओलंपिक खेलों की बात करते हुए की. प्रधानमंत्री ने माय गॉव एप पर ओलंपिक को लेकर चल रहे क्विज में हिस्सा लेने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह के निधन को याद किया. उन्होंने कहा कि बात ओलंपिक की हो रही हो तो मिल्खा सिंह जी को कौन भूल सकता है.