Kalyan Singh को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 12:14 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. मोदी आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से मोदी का काफिला कल्याण सिंह के आवास के लिए रवाना हुआ. बता दें कि कल्याण सिंह का शनिवार रात करीब सवा नौ बजे लखनऊ में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. वह 89 वर्ष के थे. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा.