PM Modi ने Vaccination और उससे जुड़ी अफवाहों पर मुख्यमंत्रियों को कही ये बात
ABP News Bureau | 03 Nov 2021 04:23 PM (IST)

देश भले ही कोरोना टीकाकरण के मामले में 100 करोड़ डोज के आंकड़े को पार कर चुका है. लेकिन देश में अभी भी कई ऐसे जिले हैं, जहां लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं. वैक्सीन लगवाने के मामले में देश के कई जिले अब भी पिछड़े हुए हैं. इसी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उन जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत की, जहां कोरोना टीकाकरण की रफ्तार सुस्त है. पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जिलाधिकारियों को वैक्सीन की रफ्तार बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स भी दिए.