Vaccination Record पर बोले PM Modi- 'कल का दिन मेरे मन को छू गया..आप सभी का धन्यवाद'
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 12:59 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा में स्वास्थ्य कर्मचारियों और कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कल मेरा जन्मदिन था, लेकिन आप सभी ने इस दिन को खास बना दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश में कल रिकार्ड टीकाकरण हुआ है. जन्मदिन तो आएंगे और जाएंगे, लेकिन कल के दिन ने मेरे दिल को छू लिया है. कल देश में वैक्सीन की रिकॉर्ड 2.5 करोड़ से ज्यादा डोज़ दी गईं.