Aligarh का दौरा करेंगे PM Modi Narendra Modi, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ABP News Bureau | 13 Sep 2021 02:00 PM (IST)

यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए पीएम मोदी कल अलीगढ़ के दौरे पर हैं...पीएम वैसे तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने आ रहे हैं लेकिन इस दौरे में वो यूपी में बीजेपी के अभियान की शुरुआत भी करेंगे...यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने के बाद पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे...अलीगढ़ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां ज़ोर-शोर से जारी हैं...प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर भव्य और विशाल मंच तैयार किया गया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. SPG, पैरामिलिट्री फोर्सेज से लेकर पुलिस और PAC सभास्थल पर पहुंच चुकी है. चप्पे चप्पे को छाना जा रहा है.