PM Modi ने की Japan के दिग्गज कारोबारियों से मुलाकात, जानें इसकी अहमियत और भारत को कैसे होगा फायदा?
ABP News Bureau | 23 May 2022 08:21 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे तो उनके कार्यक्रमों का एक अहम एजेंडा उद्योगपतियों से मुलाकात था. भारत के लिए जापान एक बड़ा आर्थिक मददगार भी है और रणनीतिक सहयोगी भी. हाल ही में जापान ने वादा किया है कि वो अगले पांच सालों में भारत में पब्लिक और प्रायवेट संसाधनों के जरिए करीब 42 अरब डॉलर का निवेश करेगा