Cyclone Yaas को लेकर PM Modi आज सुबह 11 बजे NDMA के साथ करेंगे बैठक
ABP News Bureau | 23 May 2021 09:01 AM (IST)

तूफान ताउते के बाद अब तूफान यास के बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने और 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और तूफान से निपटने की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.