PM Modi ने Launch की RBI की दो स्कीम, कहा- देश में निवेश का दायरा बढ़ रहा है
ABP News Bureau | 12 Nov 2021 01:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की दो इनोवेटिव उपभोक्ता केंद्रित पहलों-भारतीय रिज़र्व बैंक की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिज़र्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन दो योजनाओं को लॉन्च किया गया है, उनसे देश में निवेश के दायरे का विस्तार होगा और निवेशकों के लिए कैपिटल मार्केट तक पहुंच बनाना अधिक आसान और सुरक्षित बनेगा.