Ayodhya Airport : स्वागत को तैयार है अयोध्या का एयरपोर्ट, इस तारीख को लैंड करेगी पहली फ्लाइट
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Dec 2023 08:20 AM (IST)

Ayodhya Airport Inauguration: अवध के जिले अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है. प्रभु श्रीराम के दर्शन करने दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अयोध्या जाया जा सकेगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 30 दिसंबर को वहां पर पहली फ्लाइट लैंड होगी और नए साल में 6 जनवरी 2024 से दिल्ली टू अयोध्या सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी.