PM Modi ने अहमदाबाद में किया खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ABP News Bureau | 12 Mar 2022 09:20 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अहमदाबाद में खेल महाकुंभ 2022 का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा मेरे सामने युवा जोश का ये सागर, ये उमंग, ये उत्साह की लहरें बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छूने को तैयार है. ये न केवल खेलों का महाकुंभ है बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है. उन्होंने कहा कि मैं आप सभी युवाओं को 11वें खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं देता हूं.