PM Modi ने किया Purvanchal Expressway का उद्घाटन, 9 शहरों को जोड़ेगा Expressway
ABP News Bureau | 16 Nov 2021 03:22 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. मोदी ने राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले छह लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है. इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे थे.