PM Modi in Assam: 'जिसको माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच मिला हो उसको डंडे का असर नहीं होता'
ABP News Bureau | 07 Feb 2020 04:21 PM (IST)

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार असम पहुंचे. असम के बोडो बहुल कोकराझार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'युवा मोदी को डंडे मारेंगे' वाले बयान पर उनका नाम लिए बिना कहा कि आज यहां जनसैलाब उमड़ा है. कुछ लोग मोदी को डंडे मारने की बात करते हैं, लेकिन जिसके पास इतने भाईयों, बहनों और माताओं का सुरक्षा कवच हो, उसको डंडे का कोई असर नहीं हो सकता.