PM Modi ने Denmark में भारतीयों को किया संबोधित - भारत की ताकत बढ़ती है तो दुनिया की ताकत बढ़ती है
ABP News Bureau | 03 May 2022 11:22 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी समकक्ष पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. इसके बाद पीएम मोदी ने डेनमार्क में मौजूद भारतीयों को संबोधित किया. उन्होंने भारत माता की जय के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की. अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, पीएम फ्रेडरिक्सन का यहां मौजूद होना इस बात का सबूत है कि भारतीयों के प्रति उनके दिल में कितना सम्मान है. पीएम मोदी ने कहा कि, जब भारत की ताकत बढ़ती है तो दुनिया की भी ताकत बढ़ती है.