PM Modi ने कश्मीर को दी रेल प्रोजेक्ट्स की सौगात ,संगलदान बारामूला स्टेशन के बीच चलेगी ट्रेन | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Feb 2024 10:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों सहित 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. इन प्रोजेक्ट्स में पीएम मोदी ने घाटी के पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए कई रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.