Cyclone Yaas : PM Modi ने प्रभावित राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राहत का एलान किया
ABP News Bureau | 28 May 2021 05:23 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चक्रवात ‘यास’ से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने राहत पैकेज की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, ओडिशा को तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. पश्चिम बंगाल और झारखंड को मिलाकर नुकसान के हिसाब से बाकी 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.