नासिक बस हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, बस और ऑटो की टक्कर में गई कई लोगों की जान
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 11:22 AM (IST)

नासिक में दर्दनाक हादस हुआ है. बस और ऑटो में टक्कर के बाद सीधी बस कुएं में गिर गई है और इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई. हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर बस से बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बस को रस्सी के सहारे बांध कर डूबने से रोका गया. रेस्क्यू करने वाले बस में अंदर घुसकर घायल लोगों को निकालते दिखे. बस से कई मृतकों के भी शव बाहर निकाले गए हैं.