Dilip Kumar के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, पत्नी Saira Banu से बात कर बंधाया ढांढस
ABP News Bureau | 07 Jul 2021 10:16 AM (IST)

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है, "दिलीप साहब सिनेमा के लीजेंड के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे. वो अद्वतीय प्रतिभा के धनी थे, जिसके कारण कई पीढ़ियों तक दर्शक उनपर फिदा रहे. उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए क्षति है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."
पीएम मोदी ने दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नि सायरा बानो से बात की और उन्हें सांत्वना दी. पीएम ने सायरा बानो से करीब दस मिनट बात कर उनकी ढांढ़स बंधाई.