Madhya Pradesh के धार बस हादसे पर PM Modi ने दुख जताया | MP Bus Accident Update
ABP News Bureau | 18 Jul 2022 02:13 PM (IST)

मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा बस हादसा हो गया है. यहां के धार जिले में एक यात्री से भरी बस असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में उस बस समें सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई. घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.'