'आपने मेरे साथ अन्याय कर दिया', राष्ट्रपति कोविंद से ऐसा क्यों बोले PM Modi, खुद ही किया खुलासा
ABP News Bureau | 03 Jun 2022 05:00 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां आकर वाकई मन को बहुत सुकून मिला है. इस गांव ने राष्ट्रपति जी का बचपन भी देखा है और बड़े होने पर उनको हर भारतीय का गौरव बनते हुए भी देखा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां आने से पहले राष्ट्रपति जी ने मुझसे इस गांव से जुड़ी कई यादें भी साझा की. आज राष्ट्रपति जी के गांव में आने का मेरा ये अनुभव एक सुखद स्मृति की तरह है. जब में राष्ट्रपति जी के साथ विभिन्न स्थानों को देख रहा था, तो मैंने भारत के गांव की कई आदर्श छवियों को भी महसूस किया.