PM Modi ने Suhas LY को Silver Medal जीतने पर दी बधाई | Tokyo Paralympic
ABP News Bureau | 05 Sep 2021 09:38 AM (IST)

टोक्यो पैरालंपिक में नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) सुहास एल यथिराज ने बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 में सिल्वर मेडल जीत लिया है. इस तरह नोएडा के डीएम सुहास पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी भी बन गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने साथ सुहास की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है.