Corona के सबसे बड़े योद्धाओं को सलाम, PM Modi बोले - ईश्वर का रूप हैं डॉक्टर्स | Masterstroke
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 10:18 PM (IST)

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्यूनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ सालों में दिन-रात मेहनत करके एक मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने 'देवदूत' बनकर कोरोना काल में लोगों की जान बचाई है.