Parliament Attack की 20वीं बरसी में PM Modi के नहीं आने पर सियासी बवाल
ABP News Bureau | 13 Dec 2021 09:56 PM (IST)

एक तरफ धार्मिक यात्रा है तो दूसरी तरफ वो जगह भी किसी मंदिर-मस्जिद से कम पवित्र नहीं होती, जहां वतन की हिफाजत के लिए कोई शहीद होता है। आज संसद पर हुए आतंकी हमले की बीसवीं बरसी है। उस आतंकी हमले में संसद को बचाने के लिए जो लोग शहीद हुए थे, उनको संसद भवन में श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी को विपक्ष ने मुद्दा बना दिया।