Jalandhar में PM Modi का निशाना, कहा- Congress के ही लोग अपने नेताओं की सारी पोल-पट्टी खोल रहे हैं
ABP News Bureau | 14 Feb 2022 05:49 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में सोमवार को अपनी पहली रैली की. उन्होंने जालंधर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती के साथ मेरा बहुत जुड़ाव रहा है. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "गुरुओं, पीरों, फकीरों,महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है. मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं."