PM Modi ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोगों से मांगे 9 मिनट, जानें क्यों?
ABP News Bureau | 03 Apr 2020 09:33 AM (IST)

पीएम मोदी ने कहा कि 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं.