PM Modi in Kashi : PM Modi की अपील, दो गरीब बेटियों के Skill Development की उठाएं जिम्मेदारी
ABP News Bureau | 14 Dec 2021 05:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज लोगों से बेटियों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन विहंगम योग संस्थान के 98वें वार्षिकोत्सव में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ''मैं आज आप सभी से कुछ संकल्प लेने का आग्रह करना चाहता हूं. ये संकल्प ऐसे होने चाहिए जिसमें सद्गुरु के संकल्पों की सिद्धि हो और जिसमें देश के मनोरथ भी शामिल हों. ये ऐसे संकल्प हो सकते हैं जिन्हें अगले दो साल में गति दी जाए, मिलकर पूरा किया जाए.''