PM Modi ने किया ऐलान राम मंदिर उद्धाटन से पहले 11 दिनों तक रखेंगे व्रत
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Jan 2024 12:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज (शुक्रवार) से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस विशेष अनुष्ठान पर अपना विशेष संदेश जारी करते हुए देश के सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद मांगा है.