PM Modi और CM Yogi की बैठक में विधानसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव
ABP News Bureau | 11 Jun 2021 12:00 PM (IST)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं. पीएम आवास पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात अभी जारी है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होगी.