PL Punia ने Godse से की PM Modi की तुलना, BJP का पलटवार | ABP Special
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 08:52 PM (IST)

पीएम की तुलना गोडसे से करने वाले पीएल पुनिया कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी. रायपुर में पीएम मोदी पर परंपरा को लेकर हमला करने बैठे थे लेकिन पुनिया साहब खुद प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा ताक पर रखकर भूल गए. पुनिया ने पीएम मोदी को संविधान विरोधी बताते हुए उन्हें गांधी से निकालकर गोडसे के पाले में डाल दिया. पीएल पुनिया आरक्षण को लेकर मोदी को घेरने निकले और भाषा की लक्ष्मण रेखा पार कर गए.