भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर Piyush Goyal ने दिया बयान | International Relations
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 May 2026 03:27 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से भारत की वैश्विक छवि और मजबूत हुई है। पीयूष गोयल के अनुसार, दुनिया के प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंध और अधिक गहरे और रणनीतिक हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।