Pune Accident: ट्रक से टकराई पिकअप वैन, 1 ही परिवार के 4 लोग समेत 8 की मौत
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 18 Dec 2023 08:36 AM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे से रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर आई. अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर अजिरांची बाग मे तीन एक्सीडेंट एक साथ होने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ओटूर से कल्याण की ओर जा रही पिकअप ने नियंत्रण खोया और एक रिक्शा और ट्रक को टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.