Petrol के दाम आज फिर बढ़े, Diesel की कीमतों में हुई कटौती
ABP News Bureau | 12 Jul 2021 08:37 AM (IST)

देश में आज पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है. आज पेट्रोल 28 पैसे महंगा हो गया है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101 रुपए के पार पहुंच गई है. हालांकि आज डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है. दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 101 रुपए 23 पैसे और एक लीटर डीजल 89 रुपए 76 पैसे में मिल रहा है. शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी.